गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक स्कूटी पर सवार पांच छात्रों का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में पाचों छात्र एक ही स्कूटी पर खतरनाक तरीके से सवार होकर जाते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो इंदिरापुरम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। सोशल मीडियापर गुरुवार को 15 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में पांच छात्र एक ही स्कूटी पर सवार हैं। सभी के पास स्कूल बैग और स्कूटी पर खतरनाक तरीके से बैठे हुए हैं। एक छात्र तो स्कूटी पर सवार दूसरे छात्रों के ऊपर बैठा हुआ प्रतीत हो रहा है। स्कूटी के आगे-पीछे अन्य वाहन भी चल रहे हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका भी बन रही है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि वीडियो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.