एक सौ बरस पुराने पेड़ को काटने से बचाने की गुहार
कानपुर, मई 18 -- मंगलपुर,संवाददाता।क्षेत्र के कुदौली-मड़ौली में एक सौ साल पुराने हरे-भरे इमली के पेड़ को बचाने के लिए एक ग्रामीण ने प्रशासन से गुहार लगाई है। विकास और पर्यावरण के बीच छिड़ी इस जंग ने अब तूल पकड़ लिया है। मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम कुदौली मड़ौली निवासी राम कैलाश ने एसडीएम डेरापुर को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि उनके घर के ठीक सामने इमली का एक विशाल वृक्ष है। यह पेड़ लगभग 100 वर्ष से अधिक पुराना है और इसकी मोटाई-गोलाई करीब 2 मीटर है। राम कैलाश का आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव सड़क निर्माण में बाधा का हवाला देकर इस प्राचीन वृक्ष को कटवाना चाहते हैं। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि जिला वन अधिकारी द्वारा उस पेड़ की नीलामी भी कर दी गई है। पीड़ित का कहना है कि पेड़ को काटने की प्रक्रिया उनकी सहमति के बिना शुरू की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.