सोनभद्र, सितम्बर 23 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में एक से 31 अक्तूबर से संचारी रोग तथा 15 से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से मंगलवार को विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय प्रथम अर्न्तविभागीय बैठक हुई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने सभी विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि स्कूलों में प्रतिदिन प्रार्थना के समय बच्चों को संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक करें। हाथ धोने के तरीके तथा पूरी बॉह का यूनिफार्म पहने के लिए प्रेरित करें आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करें। यह भी पढ़ें- Barabanki News: एक अक्टूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान प्रत्येक विद्यालय में हाथ धोने के लिय...