सिद्धार्थ, मार्च 21 -- सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान व संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं क्षय रोग के संबध में सीडीओ बलराम सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। सीडीओ ने अफसरों को बताया कि एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इसमें दिमागी बुखार एवं अन्य संक्रामक रोगों के संबध में व्यापक जन-जागरूकता के लिए 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन बीमारियों से बचाव व उपचार के संबध में लोगों को जानकारी देंगे। उन्होंने सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगरीय क्षेत्रों में अभियान चलाकर साफ-सफाई कराएं। ग्रामीण क्षेत्रों म...