गाजीपुर, मार्च 22 -- गाजीपुर संवाददाता। राइफल क्लब सभागार में शनिवार को देर शाम को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 01 अप्रैल से पहले संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। इस दौरान स्वच्छता, सेनेटाइजेशन और फॉगिंग का विशेष कार्यक्रम संचालित किया जाए। तालाबों, नालों और नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव और कूड़े का निस्तारण ठीक ढंग से किया जाए। महिलाओं और कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया, दिमागी बुखार, स्क्रब टाइफस, लेप्टोस्पोरोसिस आदि संचारी रोगों से जुड़े मामलों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.