रांची, अप्रैल 28 -- रांची। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय सांसद संस्कृति महोत्सव सह स्वदेशी मेला का आयोजन आड्रे हाउस में एक से तीन मई तक किया जाएगा। महोत्सव को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि मेले में 125 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें स्वदेशी उत्पाद, झारखंड की पारंपरिक कलाकृतियां और स्थानीय खान-पान का संगम देखने को मिलेगा। ये स्टॉल स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा मिलेगा। आम लोगों का प्रवेश नि:शुल्क रखा जाएगा। यह मेला सुबह नौ से रात के दस बजे तक चलेगा। दिनभर विभिन्न गतिविधियों के साथ शाम छह से रात दस बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें जनजातीय नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन में शिवराज सिंह चौहान ...