सासाराम, सितम्बर 26 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के तहत होने वाली जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता की तिथियों में बदलाव किया गया है। अब प्रतियोगिता 1 से 3 अक्टूबर तक न्यू स्टेडियम फजलगंज में होगी। बारिश के कारण संशोधित कार्यक्रम में कई खेलों और आयुवर्गों को शामिल किया गया है। खिलाड़ियों के पंजीयन की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 29 सितंबर शाम पांच बजे तक कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: सांसद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...