एक से आठ तक के बहु दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेगा 600 प्रतिमाह
बस्ती, अक्टूबर 7 -- बस्ती । जिले के 162 दिव्यांग बच्चों को एस्कार्ट अलाउंस के लिए चयनित किया गया है। दिव्यांगता इन बच्चों की पढ़ाई की राह में बाधा नहीं बनेगी। गंभीर और बहु दिव्यांग बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में होने वाली परेशानी दूर करने के लिए उन्हें एस्कार्ट अलाउंस का लाभ दिया जाएगा। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के 162 अति दिव्यांग विद्यार्थियों को 600 रुपये प्रतिमाह की दर से 10 माह तक यह सहायता मिलेगी। इस तरह एक शैक्षिक सत्र में उन्हें कुल 6000 रुपया एस्कार्ट अलाउंस प्रदान किया जाएगा। इस योजना में पूर्ण दृष्टि दिव्यांग, बौद्धिक दिव्यांग, सेरेब्रल पाल्सी, बहु दिव्यांग और जापानी इंसेफलाइटिस (जेई) और एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से प्रभावित पात्र विद्यार्थी शामिल होंगे। एस्कार्ट एलाउंस का लाभ लेने के लिए विद्यार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.