एक से अधिक जगह नाम दर्ज होने पर मतदाता सूची पर उठे सवाल
औरैया, जून 20 -- सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढिकियापुर में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर विवाद गहराने लगा है। जागरूक मतदाताओं एवं संभावित प्रधान पद प्रत्याशियों ने आरोप लगाया है कि पुनरीक्षण के बाद भी कई लोगों के नाम एक से अधिक ग्राम पंचायतों और नगर पंचायतों की मतदाता सूची में दर्ज हैं। मामले को लेकर शिकायतें भी की गई हैं तथा जिला प्रशासन से जांच कर फर्जी नाम हटाने की मांग उठाई गई है। ग्राम पंचायत ढिकियापुर इन दिनों पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के चलते चर्चा का केंद्र बनी हुई है। प्रधान पद के संभावित उम्मीदवार चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कई मतदाताओं के नाम ढिकियापुर के अलावा आसपास की ग्राम पंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.