एक सेवानिवृत्ति पदाधिकारी समेत 22 प्रोन्नत
रांची, अगस्त 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने एक सेवानिवृत्त पदाधिकारी जयंत कुमार मिश्र समेत शिक्षा सेवा के 23 पदाधिकारियों को प्रोन्नति दी है। झारखंड शिक्षा सेवा-02 (मूल कोटि) के कुल 23 अधिकारियों को झारखंड शिक्षा सेवा-01 में उप निदेशक और जिला शिक्षा पदाधिकारी के समकक्ष पदों पर प्रोन्नति दी गई है। इस प्रोन्नति के साथ ही अधिकारियों का वेतनमान पीबी-2 (ग्रेड पे-5400, पे मैट्रिक्स लेवल-9) से बढ़ाकर पीबी-3 (ग्रेड पे-6600, पे मैट्रिक्स लेवल-11) कर दिया गया है। जयंत कुमार मिश्र को प्रोन्नति का लाभ अब पेंशन में मिल सकेगा। शिक्षा विभाग ने प्रवीण रंजन, प्रिंस कुमार, अभय कुमार शील, कुमारी नीलम, निशु कुमारी, विनय कुमार, मिथिलेश केरकेट्टा, संतोष गुप्ता, वसीम अहमद, बिनोद कुमार, अतुल कुमार चौबे, नयन कुमार, दास सुनंदा च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.