एक सेल्फी कर सकती है कंगाल, फोटो से फिंगरप्रिंट निकाल रहा AI, गलती से भी न दें यह पोज
नई दिल्ली, मई 16 -- शायद ही ऐसा कोई हो, जिसे सेल्फी खींचने पसंद नहीं है। मोबाइल हाथ में हो, तो लोग मौका मिलते हैं अलग-अलग पोज में सेल्फी लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाल देते हैं। अगर आपको भी सेल्फी लेकर लोगों को दिखाने का शौक है, तो सावधान हो जाइए। सेल्फी में 'पीस साइन' वाला क्लासिक पोज देखने में तो नॉर्मल लग सकता है, लेकिन साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स अब चेतावनी दे रहे हैं कि यह लोगों की सबसे ज्यादा संवेदनशील चीज को सामने ला सकता है और वो हैं आपके फिंगरप्रिंट, जिसके बारे में लोगों ने सोचा तक नहीं होगा। जैसे-जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के टूल्स ज्यादा एडवांस होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे यह खतरनाक भी होते जा रहे हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि हैकर्स अब ऑनलाइन पोस्ट की गई नॉर्मल तस्वीरों से सीधे फिंगरप्रिंट की जानकारी निकाल सकते हैं। और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.