जमशेदपुर, मई 8 -- कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) में स्नातक सत्र 2025-29 के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक कैलेंडर पटरी से उतरता नजर आ रहा है। नियमतः जिस सेमेस्टर की पढ़ाई और परीक्षा छह महीने में पूरी हो जानी चाहिए थी, उसे पूरा करने में विश्वविद्यालय प्रशासन को लगभग एक साल लग रहा है। स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र अपने सत्र की शुरुआत के करीब 11 माह बाद पहली परीक्षा देंगे। विवि द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, इस सत्र की परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होने वाली हैं, जबकि नियमानुसार ये परीक्षाएं काफी पहले हो जानी चाहिए थीं। उल्लेखनीय है कि सत्र 2025-29 के स्नातक पाठ्यक्रमों की शुरुआत पिछले साल अगस्त 2025 में हुई थी। तब से अबतक नौ महीने से अधिक का समय बीत चुका है और जुलाई में परीक्षा होने तक यह अंतराल 11 महीने तक पहुंच जाएगा। निर्धारित समयावधि से ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.