इटावा औरैया, अगस्त 16 -- उदी। जिले में नदियों का मिजाज फिर बदला है। चंबल नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है, लेकिन यमुना नदी फिर धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इससे यमुना किनारे बसे गांवों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग के इटावा यमुना कार्यालय प्रभारी अभिषेक कुमार के अनुसार यमुना का जलस्तर रविवार शाम 4 बजे 118.53 मीटर दर्ज किया गया। नदी लगातार 1-1 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। इटावा में यमुना का चेतावनी बिंदु 120.92 मीटर है। अभी नदी चेतावनी से 2.39 मीटर नीचे है, लेकिन लगातार बढ़ाव से तटवर्ती गांवों में दहशत है। यमुना किनारे बसे गांवों के लोग रात-दिन नदी पर नजर रखे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी रफ्तार से पानी बढ़ा तो निचले इलाकों में पानी भर सकता है। प्रशासन ने भी लेखपालों और राजस्व टीम को अलर्ट पर रखा है। वही...