एक सेकंड की लापरवाही और पलट गई भरी बस, शादी से पहले हुआ हादसा...हैरान कर देगा ये वीडियो
नई दिल्ली, अगस्त 28 -- केरल के एर्नाकुलम जिले में शादी समारोह में जा रहे लोगों से भरी एक टूरिस्ट बस अचानक पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि सामने अचानक एक स्कूटर आ गया, जिसे बचाने की कोशिश में बस ड्राइवर ने तेज मोड़ दिया और बस अपना बैलेंस खो बैठी। यह हादसा 27 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे कक्कूर के पास कूटट्टुकुलम-पिरावोम रोड पर एक पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। बस में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, स्कूटर को बचाने के लिए बस को अचानक मोड़ना पड़ा। इसी दौरान बस ड्राइवर का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्कूटर को बचाने में बस सड़क से उतरी हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.