देवरिया, मई 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। भीषण गर्मी के बावजूद बुधवार को करीब चार हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। ओपीडी से लेकर जांच व दवा के लिए मरीजों व तीमारदारों को इंतजार करना पड़ा। एक डिजिटल एक्स-रे मशीन ठप होने से मरीजों और तीमारदारों को देर तक इंतजार करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई, जबकि कुछ मरीजों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा, वहीं आर्थो, मेडिसिन, स्किन, ईएनटी, नेत्र, सर्जरी में कतार रही। बाल रोग, पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में भी मरीज अधिक रहे। नस, जोड़ों के दर्द, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, आंख, त्वचा, कान, श्वास रोग से पीड़ितों की संख्या अधिक रही। पहले डॉक्टर कक्ष में जाने व दवा काउंटर पर धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई। उधर वार्ड में भी अधिक मरीज भर्ती हो रहे हैं।

मरीजों की संख्या मेडिकल क...