वाराणसी, अप्रैल 25 -- BHU SET 2026: बीएचयू की स्कूल प्रवेश परीक्षा (सेट) में शुक्रवार को बड़ी गड़बड़ी सामने आई। 11वीं जीव विज्ञान की प्रवेश परीक्षा में दो रजिस्ट्रेशन नंबर चार विद्यार्थियों को अलॉट हो गए। विज्ञान संस्थान स्थित साइंस कॉम्प्लेक्स में परीक्षा शुरू होने से पहले इसकी जानकारी हुई तो विश्वविद्यालय प्रशासन में खलबली मच गई। परीक्षा विभाग में लंबी बैठक के बाद कुलपति के आदेश पर जांच समिति का गठन किया गया। फिलहाल दो छात्रों की परीक्षा होल्ड कराई गई है। उज्ज्वल कुमार पुत्र मुन्नाराम और दिव्यांशु सोनकर पुत्र रामजी सोनकर शुक्रवार की सुबह सात बजे बीएचयू के विज्ञान संस्थान स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। उज्ज्वल ने बताया कि वह परीक्षा कक्ष में पहुंचा तो उसकी जगह एक छात्रा बैठी हुई थी। उज्ज्वल के पूछने पर छात्रा ने एडमिट कार्ड दिखाया जिसपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.