एक सितंबर से घर-घर चलेगा शुगर जांच अभियान
मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- मुजफ्फरपुर। एक सितंबर से लोगों की शुगर जांच उनके घर जाकर होगी। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने शुगर जांच के लिए अभियान चलाने का फैसला किया है। यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। शुगर के अलावा हाई बीपी की जांच और कैंसर की भी स्क्रीनिंग होगी। इस अभियान के लिए आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी गई है। वे अपने क्षेत्र के घरों में जाकर बीपी, शुगर से ग्रस्त लोगों का सर्वे कर इसकी रिपोर्ट तैयार करेंगी। मेडिकल ऑफिसर जांच के बाद बीमारी की पुष्टि रिपोर्ट तैयार करेंगे। यह भी पढ़ें- किशनगंज : जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार' अभियान से घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.