एक सितंबर को रामलीला मैदान पहुंचने के लिए अपील
गाजीपुर, अगस्त 9 -- गाजीपुर (मरदह)। विकास खंड जखनियां में रविवार को उत्तर प्रदेश भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर पदयात्रा निकालते हुए लोगों से एक सितंबर को रामलीला मैदान में पहुंचने के लिए अपील किया। यह जखनियां ब्लाक के मलेठी तिराहा होते हुए धनेशपुर, कर्वी रामपुर, पतारी, जलालाबाद, सुल्तानपुर, डिल्ला खुदाबख्शपुर, डिहिया, बड़ागांव, जमसडा, ओडरायी, सोनहरा, धर्मागतपुर आदि गांव में पहुंची। इस दौरान बैठक भी आयोजित की गयी। इस पदयात्रा में अमेरिका सिंह यादव, राम अवध रामलाल राम, जन्म अंबिका चौहान, भूमिधर राजभर, सुभाष राजभर, कैलाश यादव, मंगल कुशवाहा संदीप चौहान, रामाश्रय चौहान, राम शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.