गाजीपुर, जनवरी 28 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। क्षेत्र के खजूरी गांव में बना आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पिछले एक साल से अधिक समय से बंद पड़ा है। केंद्र पर हमेशा ताला लटका रहता है, जिससे ग्रामीणों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि केंद्र के निर्माण के बाद से न तो किसी डॉक्टर की तैनाती हुई और न ही कोई स्वास्थ्यकर्मी नियमित रूप से आया। स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार मरीजों को इलाज के लिए दूर स्थित निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है, जहां महंगा इलाज कराना उनकी मजबूरी बन गया है। केंद्र के पास स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र भी जर्जर हालत में खंडहर में तब्दील हो चुका है। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.