बागेश्वर, जनवरी 27 -- करीब एक साल से बीडी पांडेय कैंपस मैदान में खड़े सीज वाहनों को रिलीज करने की मांग मुखर होने लगी है। वाहन संचालकों ने अपने मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। कहा कि वाहन स्वामियों को बगैर कसूर के ही सजा दी जा रही है। वाहन खड़े होने से उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से वाहन खड़े रहने से उनके इंजन तक खराब हो गए हैं। उन्होंने सरकार से लंबे समय से खड़े वाहनों को रिलीज करने तथा उन्हें हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले में खड़िया खनन और स्टोन क्रशर का कार्य लंबे समय से चल रहा है। खनिज सामग्री ढोने के लिए उन्होंने अपने वाहन सिर्फ किराए पर लगाए हैं, लेकिन हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जिले में खड़िया खनन कार्य बंद हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.