एक साल से लंबित हिट एंड रन के 34 मामलों को मिली स्वीकृति
रामगढ़, मई 11 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। एक साल से अधिक समय से जिले में हिट एंड रन के एक भी मामलों पर जिला स्तर से स्वीकृति नहीं दी गई थी। जिसे देखते हुए डीसी ऋतुराज ने सोमवार को (हिट एंड रन) सड़क दुर्घटना मुआवजा योजना के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए लंबित आवेदनों की गहन समीक्षा की।समीक्षा के दौरान उन्होंने कुल 34 प्राप्त वैध आवेदनों को जांचोपरांत प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की।सभी स्वीकृत मामलों के लिए कुल 68 लाख रुपये की राशि को मंजूरी दी गई है। प्रत्येक मृतक के आश्रितों को नियमानुसार 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। डीसी ने स्पष्ट किया कि सभी मामलों का निष्पादन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और कानूनी प्रक्रियाओं के तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.