गंगापार, फरवरी 22 -- करछना थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव निवासी पुन्नू लाल रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य के चलते हटाए गए अपने मकान के मुआवजे के लिए पिछले एक वर्ष से भटक रहे हैं। रेलवे विभाग द्वारा दूसरी लाइन बिछाने के लिए क्षेत्र के कई लोगों को हटाया गया, जिनमें अधिकांश को मुआवजा मिल चुका है। पीड़ित का आरोप है कि लेखपाल द्वारा अब तक आवश्यक रिपोर्ट न लगाए जाने के कारण उनका भुगतान लंबित है। उन्होंने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एक साल बीत जाने के बावजूद मुआवजा न मिलने से परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। पुन्नू लाल ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर बकाया मुआवजा दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.