एक साल से बंद महुदा ग्रामीण जलापूर्ति योजना शुरू
धनबाद, मई 19 -- एक साल से बंद पड़ी महुदा ग्रामीण जलापूर्ति योजना की तकनीकी खराबी दूर करने के पश्चात सोमवार को उसे पुनः चालू कर दिया गया। मौके पर पहुंचे बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने बताया कि योजना के संप हाउस में लगे तीन मोटरों में से दो मोटर खराब हैं, उसकी जगह जल्द नए मोटर लगाए जाएंगे। वर्तमान में योजना को भंवरदहा फीडर से विद्युत आपूर्ति मिल रही है, लेकिन मौसम खराब होने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इस समस्या को देखते हुए अब योजना का विद्युत कनेक्शन महुदा फीडर से करने की तैयारी की जा रही है। इससे पूर्व विधायक शत्रुघ्न महतो सिंगड़ा बस्ती पहुंचे और ग्रामीणों से मिले। ग्रामीण महिलाओं ने पास के तालाब को दिखाया और बताया कि वे लोग उसी में स्नान करती हैं और अन्य घरेलू कार्य करती हैं, जो गंदा हो गया है। विधायक ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.