एक साल से बंद पड़े वाटर एटीएम, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल
कुशीनगर, जून 1 -- सोहसा मठिया, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गांवों में स्थापित वाटर एटीएम पिछले एक वर्ष से खराब पड़े हैं। इसके चलते ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है और उन्हें छोटे हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।हाटा ब्लॉक के महुआडीह लौंगरापुर स्थित पंचायत भवन के पास, छेरियहवा, कुरमौटा तथा सतूगढ़ही बाजार में लगाए गए वाटर एटीएम लंबे समय से बंद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद इनकी मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण ओमप्रकाश, हरिंदर सिंह और बालमुकुंद ने बताया कि जब वाटर एटीएम संचालित थे, तब एक रुपये में दो लीटर, पांच रुपये में 10 लीटर तथा 10 रुपये में 20 लीटर शुद्ध पानी उपलब्ध होता था। यह भी पढ़ें- मंदिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.