एक साल से फरार युगल बेंगलुरु से बरामद
सासाराम, सितम्बर 24 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र से करीब एक वर्ष पूर्व फरार हुए युगल को पुलिस ने बेंगलुरु से बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों नाबालिग हैं। बरामदगी के बाद दोनों को सासाराम लाया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि दोनों करीब एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र से लापता हो गए थे। इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। जांच के दौरान दोनों के बेंगलुरु में होने की जानकारी मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम बेंगलुरु पहुंची और स्थानीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए दोनों को बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद दोनों को थाने लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिग लड़की को न्यायालय में प्रस्तुत कर उसका बयान दर्ज कराया जा रहा है। न्यायालय के निर्देश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.