अररिया, फरवरी 26 -- जोकीहाट(ए.सं.)। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना जोकीहाट प्रखंड में अधिकारियों और ठेकेदारों की उदासीनता की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। प्रखंड क्षेत्र के पथराबाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या दस में पिछले एक वर्ष से पाइप फटा हुआ है, जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर शुद्ध जल बर्बाद हो रहा है। पाइप फटने के कारण न केवल पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि आसपास का पूरा इलाका कीचड़मय हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य रास्ते पर जलजमाव होने से पैदल चलना भी दूभर हो गया है। स्थानीय निवासी सउद आलम ने आक्रोश जताते हुए कहा कि पाइप एक साल से खराब है। कई बार गुहार लगाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में ठेकेदार को कई बार सूचित किया गया, लेकिन मरम्मत की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। वहीं दूसरी ओर...