साहिबगंज, फरवरी 26 -- बोरियो, प्रतिनिधि। गर्मी के दस्तक के साथ हीं प्रखंड में पेयजल संकट गहराने लगा है। प्रखंड के पथरा गांव में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। चापाकल भी खराब है। पथरा में एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा 2019 में सीएसआर फंड से जल मीनार चालू किया गया था। जल मीनार विगत एक वर्ष से खराब पड़ा हुआ है। जल संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने एनटीपीसी प्रबंधन से खराब पड़े जल मीनार को अविलंब चालू करने की मांग की है। पूर्व जिप सदस्य पथरा निवासी बरन किस्कू, सुनील मुर्मू, लड़गा हांसदा, बीडीओ मुर्मू, मशीह दास सोरेन ने पेयजल व स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से पथरा जमाई टोला एवं सूढ़ी टोला के लोगों के पेयजल संकट दूर करने हेतु जल मीनार निर्माण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.