एक साल से पंचायत भवन में चल रहा है स्कूल
रांची, मई 16 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जिलिंगसेरेंग का संचालन पिछले एक वर्ष से पंचायत भवन में किया जा रहा है, जिससे शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पंचायत के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। विद्यालय में 97 बच्चे नामांकित हैं और तीन शिक्षक कार्यरत हैं, लेकिन समुचित भवन के अभाव में सभी कक्षाएं एक ही हॉल में संचालित की जा रही हैं। विद्यालय का पुराना भवन काफी जर्जर हो चुका था, जिससे बच्चों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ था। इस स्थिति को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्राम कमेटी ने ग्राम सभा आयोजित कर सर्वसम्मति से 15 मई को जर्जर भवन को ध्वस्त कर दिया।
एक साल से नए भवन की मांग अधूरी: प्रधानाध्यापक आनंद किशोर ने बताया कि पिछले एक वर्ष से नए विद्यालय भवन के निर्माण के लिए विभाग को लगातार पत्राचार किया जा रहा है। विद्यालय की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.