बाराबंकी, मार्च 18 -- कोठी। नगर पंचायत सिद्धौर क्षेत्र के डोमनगड्ढा वार्ड में करीब एक साल से 500 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। ठेकेदार और कर्मचारी बोल्डर बिछाकर लापता हो गए। उसके बाद से सड़क पर कोई काम नहीं हुआ। निर्माणाधीन सड़क पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी होने से बोल्डर आदि मिट्टी में धसे चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरसीसी मार्ग से खेतों पर अवागमन सपना अधूरा है। वह गांव से भी बदतर जीवन जीने पर मजबूर है। यह सड़क वार्ड में सुरेश राजपूत के खेत से धनीराम के खेत तक बनाना प्रस्तावित थी। वार्ड निवासी अखिलेश यादव, अमरेंद्र, राहुल और कल्लू आदि ने बताया कि करीब एक साल पहले सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ था। लेकिन उसके बाद से प्रगति नहीं हुई। मिट्टी जमा होने और घास उगने से दोबारा सड़क बनाने पर गुणवत्तापूर्ण कार्य संभव नहीं होगा। जेई अभिषेक पाल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.