गिरडीह, अप्रैल 12 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय से जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने में सबंधित कर्मचारी द्वारा मनमानी करने का एक मामला प्रकाश में आया है। मधवाडीह पंचायत के मुखिया मो. सिद्दीक अंसारी ने उक्त कर्मचारी की शिकायत गिरिडीह उपायुक्त से करने की बात कही है। मुखिया ने कहा कि मधवाडीह पंचायत के बरियारपुर गांव के पांच बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रखंड कर्यालय में एक वर्ष पूर्व आवेदन दिया गया है। इसमें बरियारपुर के उज्जवल कुमार साव, नदीम अंसारी, सोएब अंसारी और आसिया खातुन के नाम से आवेदन शामिल है। कहा कि जन्म प्रमाण पत्र निर्गत के लिए आवेदन जमा किए एक वर्ष बीत गये, लेकिन जन्म प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया गया। कहा कि जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में बच्चों का स्कूल में नामांकन नहीं हो रहा है और न ही आधार कार्ड बन रहा है। जिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.