एक साल से थमी टीबी मरीजों की पोषण सहायता, 5,166 लाभार्थी इंतजार में
पीलीभीत, अगस्त 6 -- पीलीभीत। प्रधानमंत्री टीबी उन्मूलन अभियान के तहत उपचार करा रहे जिले के 5,166 टीबी मरीजों की पोषण सहायता पर पिछले एक वर्ष से अधिक समय से ब्रेक लगा हुआ है। अगस्त 2025 से मरीजों के खातों में प्रतिमाह मिलने वाली Rs.1000 की अनुदान राशि नहीं पहुंची है। भुगतान रुकने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के सामने दवा के साथ पौष्टिक आहार की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- 20 टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान करेगा चैंबरसामग्री की जानकारी विभाग का कहना है कि एसएनए पोर्टल से मरीजों का विवरण लिंक न होने के कारण शासन स्तर पर भुगतान लंबित है। जिले में वर्तमान में कुल 5,166 टीबी मरीज पंजीकृत हैं। इनमें जिला क्षय रोग अस्पताल में 512, अमरिया में 579, ललौरीखेड़ा में 585, न्यूरिया में 536, बरखेड़ा में 513, बीसलंडा में 519 और पूरनपु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.