बागपत, दिसम्बर 9 -- बागपत। स्वास्थ्य विभाग जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है, वहीं तीन विशेषज्ञ डॉक्टर ऐसे हैं जो एक साल से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। इनका यह पता नहीं चल रहा है कि ये कहां और क्या कर रहे है? अब इन डॉक्टरों की सेवा समाप्त की जाएगी। जिला अस्पताल हो या सीएचसी और पीएचसी यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों के न होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। जो डॉक्टर नियुक्त किए जाते हैं वो यहां आते नहीं है और जो डॉक्टर नियुक्त हैं वो नौकरी छोड़कर अपने निजी व्यवसाय में लग रहे हैं। तीन डॉक्टर ऐसे हैं जो एक साल से लापता है। इनमें महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. आंचल राठौर 6 अगस्त 2024 से अनुपस्थित चल रही हैं। इसके अलावा महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शेख सदफ 19 सितंबर 2024 से अनुपस्थित हैं। इतने ही समय से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार पांडेय भी अनुपस्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.