घाटशिला, नवम्बर 28 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड की सोनाहातू पंचायत के आंधारिया गांव के पुरना बस्ती में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत स्थापित सोलर जलापूर्ति जल मीनार एक साल से खराब है। इसके कारण इस बस्ती के 17 परिवार पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। खराब जल मीनार की मरम्मत की दिशा में पंचायत और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है। जबकि ग्रामीणों ने जल मीनार की मरम्मत के लिए कई बार गुहार लगाई है। बस्ती के दो चापाकलों का पानी भी पीने लायक नहीं है। इस हालत में ग्रामीणों की प्यास चड़ईडुबा नाला के पानी से बुझती है। ग्रामीणों के मुताबिक इस जलमीनार की स्थापना वर्ष 2021-22 में हुई थी। इसी बस्ती के निवासी पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि गोपाल पात्र ने कहा कि एक साल से जल मीनार खराब है। परंतु इसकी मरम्मत नहीं हो रही...