एक साल से छतिग्रस्त है सिला नदी पुल, निर्माण नहीं होने से जोखिम में जान
दुमका, जून 18 -- मसलिया के रगदापड़ा और फतेहपुर के बनगड़ी गांव के बीच सिला नदी पर बना पुल पिछले एक साल से छतिग्रस्त हालत में है। ग्रामीण और राहगीर मजबूरी में जान जोखिम में डालकर इसी पुल से आवाजाही कर रहे हैं। पिछले साल मानसून में हुई अत्यधिक बारिश से सिला नदी में बाढ़ आ गई थी। बाढ़ के तेज बहाव से सात पिलर वाले इस पुल का बीच का पिलर धंस गया।
पुल की स्थिति पिलर धंसने से पुल का स्लैब दब गया और पुल तरह छतिग्रस्त हो गया। संभावित हादसे को देखते हुए पंचायत समिति सदस्य रंजीत कुमार मंडल ने जेसीबी मशीन से पुल के दोनों छोर पर मिट्टी डलवाकर चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद करा दी थी। इसके बावजूद दुमका जिले के पश्चिमी भाग के बास्कीडीह, रगदापड़ा, जोगीडीह, घसिमरानी और देवघर जिले के बस्ती पालोजोरी आदि गांवों के लोग रोजमर्रा की खरीद-बिक्री तथा बच्चों को फत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.