सोनभद्र, मई 24 -- एक साल से अधूरी पड़ी सड़क, ग्रामीणों में नाराजगी एक साल से अधूरी पड़ी सड़क, ग्रामीणों में नाराजगी - झनकपुर चौराहे से भगीरथी के घर तक अधूरा छोड़ दिया गया निर्माण कार्य - ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग उठाई सांगोबांध, हिन्दुस्तान संवाद।

सड़क निर्माण कार्य की स्थिति बभनी क्षेत्र के रन्दह ग्राम पंचायत अंतर्गत झनकपुर गांव में एक वर्ष पहले शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिला पंचायत की ओर से प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों की समस्याएँ जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 में रन्दह ग्राम पंचायत के झनकपुर चौराहे से भगीरथी के घर तक करीब 700 मी...