अलीगढ़, जनवरी 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। निजी स्वास्थ्य संस्थानों के पंजीकरण और नवीनीकरण व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने इस प्रक्रिया को और सख्त कर दिया है। पिछले एक वर्ष के दौरान जिले में 57 निजी अस्पताल, नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटरों का नया पंजीकरण हुआ है। ये सभी इकाइयां एक वर्ष के लिए पंजीकृत की गई हैं। वहीं, पूर्व से संचालित 320 निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम का नवीनीकरण पांच वर्ष की अवधि के लिए किया गया है। स्वास्थ्य विभाग अब पंजीकरण और नवीनीकरण के दौरान नियमों के पालन पर विशेष जोर दे रहा है। नवीनीकरण के लिए अस्पताल संचालकों से शपथ पत्र लिया गया है, जिसमें यह स्पष्ट है कि अस्पताल की भौतिक संरचना, सेवाओं और व्यवस्थाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.