बलिया, अप्रैल 3 -- बलिया, संवाददाता। पुलिस का जितना जोर अपराधियों को पकड़ने पर है उससे कहीं अधिक प्रयास कोर्ट से सजा दिलाने पर भी है। यही कारण है कि आपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस न्यायालय में चल रहे मुकदमों की मजबूत पैरवी कर कोर्ट से आरोपी को सजा दिला रही है।दरअसल अपराध होने के बाद आरोपी के दोषी साबित होने और उसे सजा मिलने तक की प्रक्रिया बहुत लंबी होती थी। कई मामलों में तो आरोपी को सजा मिलने तक वो बुजुर्ग जाता था। कई बार अपराधी कानून की खामियों का फायदा उठाकर बच निकलते थे। ऐसे में पीड़ित पक्ष भी लंबे समय तक इंसाफ की आस में बैठा रहता था। इस समस्या से निपटने के लिए पुलिस विभाग की ओर से साल 2023 में 'ऑपरेशन कन्विक्शन' की शुरूआत की गयी। इसके तहत रेप, हत्या, लूट, डकैती, धर्मांतरण और गोकशी जैसे 20 प्रमुख अपराधों को शामिल किया गया है। इस प्रकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.