एक साल में 4389 निराश्रित महिलाओं को मिला पेंशन
मिर्जापुर, मई 11 -- मिर्जापुर। शासन से निराश्रित महिलाओं के लिए शुरू की गई पेंशन योजना महिलाओं के लिए एक बड़ा 'सहारा' साबित हो रही है। सरकार ने प्रक्रिया को ऑनलाइन बन कर बेसहारा महिलाओं की भाग दौड़ खत्म कर दिया। इससे बिचौलियों का भी हस्तक्षेप खत्म हो गया। इस योजना के तहत महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिया जाता है। वर्ष में प्रत्येक महिला को 12,000 रुपये की आर्थिक सहायता आसानी से मिल जाती है। डीबीटी के माध्यम से पेंशन का पैसा लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजा जाता है। इससे न केवल उनका आर्थिक संकट कम हुआ है, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव आया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में अबतक कुल 54,626 महिलाओं को इस योजना का सीधा लाभ मिल रहा है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.