एक साल में 25 फीसदी महंगी हो गईं मिठाइयां
जमशेदपुर, अगस्त 24 -- गैस और दूध के बाद अब चीनी की बढ़ती कीमतों ने मिठाई कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। जमशेदपुर में मिठाइयों की कीमत पहले ही 50 से 120 रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुकी है। महंगाई का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले त्योहारों में मिठाइयों की कीमतों में 20 से 25 फीसदी तक और बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले डेढ़ महीने में खुदरा चीनी की कीमत 47 रुपये से बढ़कर 68-70 रुपये किलो तक पहुंच गई है। वहीं, ब्रांडेड चीनी 90 से 120 रुपये किलो तक बिक रही है। त्योहारों का सीजन अभी शुरू ही हुआ है। रक्षाबंधन से मिठाइयों की मांग बढ़ती है, जो दिवाली तक बनी रहती है। इसके बाद लगन का सीजन शुरू हो जाता है। ऐसे में कारोबारियों को आने वाले दिनों में मांग बढ़ने के साथ लागत और बढ़ने की आशंका है। बीते जनवरी से गैस और दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण विभिन्न प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.