रामपुर, मई 30 -- रामपुर। एक साल में जिले में 169 लोगों ने तंबाकू से तौबा कर ली। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से प्रभावित होकर इन लोगों ने तंबाकू छोड़ने का प्रण लिया। तंबाकू का सेवन मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। इसके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होती हैं। इसीलिए तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के द्वारा अभियान चलाकर लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभाव और तंबाकू की लत को छुड़ाने का काम किया जा रहा है। तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार डा. शहजाद बताते हैं कि बीते एक साल में कुल 6653 मरीजों ने तंबाकू छोड़ने संबंधी सलाह ली। जिसमें से कुल 1278 निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी पर हैं और 169 मरीजों ने तंबाकू का सेवन छोड़ दिया है. यह भी पढ़ें- विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता का आयोजनएक साल में यह हुई कार्रवाई कोटपा अधिनियम 2003 में धारा 4 के अंतर्गत सा...