हाथरस, जनवरी 3 -- हाथरस। जिलेभर में इस साल 13 हजार से अधिक चालान कट गए। फिर भी वाहन स्वामियों का हेलमेट पर ध्यान नहीं है। जिले में नियमों का पालन करने में लोगों के द्वारा खानापूर्ति की जा रही है। अब सड़क सुरक्षा माह में अधिकारी यातायात नियमों का पाठ पढाएंगे। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके। शासन स्तर से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क सुरक्षा माह के तहत बाइक रैली निकाली जा रही है। वहीं जागरुकता के लिए पंपलेटों का वितरण किया जा रहा है। इसके बाद भी जिले में यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन नहीं हो पा रहा है। हाथरस जिले में जनवरी से दिसंबर तक 13 हजार छह सौ वाहनों के चालान किए गए। जिसमें हेलमेट के आठ हजार से अधिक, सीट बेल्ट के पंद्रह सौ, रिफ्लेक्टर छह सौ के करीब चालान हुए हैं। इसके अलावा फिटनेस न कर...