धनबाद, सितम्बर 8 -- कोलियरी क्षेत्र से घिरे धनबाद शहर ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करते हुए झारखंड में शीर्ष स्थान हासिल किया है। दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में धनबाद देशभर में 18वें नंबर पर रहा। 2025 में इस सूची में धनबाद 29वें नंबर पर था। एक साल में धनबाद ने 11 स्थान की छलांग मारते हुए 18वें नंबर पर कब्जा जमाया है। पिछले एक साल में धनबाद की हवा को शुद्ध करने के लिए नगर निगम द्वारा किए गए काम की वजह से इसकी रैंकिंग में सुधार हुआ। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत केंद्र सरकार हर साल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी करती है। सोमवार को जारी रिपोर्ट में देश के शहरों को आबादी के हिसाब से अलग-अलग कैटोगेरी में बांटकर रैंकिंग जारी की गई। दस लाख से अधिक आबादी वाले 48 शहरों में 18वें नंबर पर पहुंचकर धनबाद ने अपने काम से केंद्...