पाकुड़, मार्च 10 -- प्रखंड के रामनाथपुर गांव में सिंचाई प्रमंडल विभाग द्वारा करीब 18 लाख रुपये की लागत से बनाई गई पीसीसी सड़क का हाल निर्माण के कुछ ही समय बाद खराब होने लगा है। सड़क बने अभी मुश्किल से एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन जगह-जगह दरारें पड़ने लगी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के समय विभाग की ओर से उच्च गुणवत्ता का दावा किया गया था। लेकिन मौजूदा हालत देखकर ऐसा लगता है कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया गया। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। जिसके कारण इतनी जल्दी सड़क खराब होने लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क गांव के लिए काफी महत्वपूर्ण है और रोजाना कई लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और निर्माण कार्य ...