लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- ओयल, संवादददाता। एमसीएच विंग मोतीपुर में चल रहे मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल लखीमपुर से ओयल चौकी के निकट से जाने वाले मार्ग फिर बदहाल हो गया है। एक वर्ष पहले ही यह सड़क बनी थी। अब यह उखड़ रही है। एक साल का अंदर ही बनाया गया मार्ग गड्ढों में तब्दील होता नजर आ रहा है। जिला अस्पताल मोतीपुर तक आने के लिए खीरी टाउन होकर भी रास्ता है। इधर से कई गांवों के मरीज आते हैं। यह सड़क एकदम बदहाल हो चुकी है। वैसे तो अस्पताल तक पहुंचने वाली सभी सड़कें लगभग बदहाल हैं। सबसे पहले तो फोर लेन से उतरते ही सड़क का ढलान टूटा हुआ है, जहां ई-रिक्शा और छोटे वाहन अक्सर असंतुलित होकर पलट जाते हैं। कई बार ई-रिक्शा ढलान से उतरते ही खाई में पलट चुके हैं। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका, जबकि इस खराब रास्ते पर बड़े नेता व अफसर भी अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.