दरभंगा, मई 17 -- संजय लाला,दरभंगा। प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय शनिवार को लगातार दूसरे दिन स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने डीएमसीएच पहुंचे। डीएम कौशल कुमार भी उनके साथ थे। सर्जरी भवन अब में उन्होंने विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन के साथ कामकाज की समीक्षा की। आयुक्त ने अस्पताल प्रशासन को एक साल में रेफर किए गए मरीजों का पूरा ब्योरा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त ने डीएमसीएच की भूमि संबंधी जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए चहारदीवारी निर्माण कराने का निर्देश भी दिया। ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कई निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- डीएमसीएच से मरीजों को बेवजह नह...