नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो इसी महीने यानी अक्टूबर में भारत का दौरा करेंगे। खास बात ये है कि रुबियो इस बार दिल्ली नहीं आएंगे। वे उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करने के बाद मुंबई और गुजरात के जामनगर जाएंगे। इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने, ऊर्जा सहयोग बढ़ाने और आर्थिक संबंधों को आगे ले जाने पर चर्चा होगी। इस साल मई के बाद रुबियो का यह दूसरा आधिकारिक भारत दौरा होगा। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, रुबियो भारत यात्रा के दौरान वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर भी होगी चर्चा रुबियो की यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका के बीच ...