बागपत, जून 11 -- कुरड़ी गांव में एक साल पहले लाखों रुपये की लागत से शमशान घाट का निर्माण कराया गया था। निर्माण के कुछ समय बाद ही टूटना-फूटना शुरू हो गया था। अब तो टीनशेड उखड़ने लगी है। साथ ही दीवारों से लेकर चौतरे में दरारे पड़नी शुरू हो गई थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम और सीडीओ से की है। प्रशासन की ओर से कुरड़ी गांव में हुए विकास कार्यों की जांच कराई जा रही है। इस बीच ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि एक साल में ही शमशान घाट टूटने लगा है। टीनशेड़ उखड़ने लगी। दीवारों में दरार साफ देखी जा सकती है। यह भी पढ़ें- एक साल में खस्ताहाल हो गया शमशान घाट डीएम के आदेश पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने डीपीआरओ को कार्रवाई के निर्देश दिये। डीपीआरओ रमेश चंद गुप्ता ने गांव के विकास कार्यों की जांच कर रहे जिला आबकारी अधिकारी व सिंचाई विभाग के एक्सईए...