एक साल में एक दर्जन मौतें, फिर भी नहीं थमी डंपरों की रफ्तार
गंगापार, जून 29 -- रामपुर-कोहड़ार मार्ग पर तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते एक वर्ष के भीतर इस मार्ग पर हुए सड़क हादसों में करीब एक दर्जन लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शनिवार को तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर युवा अधिवक्ता एवं कलाकार ओम शिवम पांडेय तथा करछना की एक बालिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। लोगों ने दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रमुख स्थानों पर तत्काल स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है। बार एसोसिएशन करछना के पूर्व महामंत्री हंसराज सिंह ने कहा कि रामपुर-कोहड़ार मार्ग पर बेलगाम दौड़ रहे भारी वाहन राहगीरों के लिए काल साबित हो रहे हैं। साधूकुटी, करछना बाजार और डाक बंगला नहर मोड़ जैसे संवेदनशील स्थानों पर कई बार स्पीड ब्रेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.