नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Surya Rashi Parivartan 17 August 2026: ग्रहों के राजा सूर्य अगस्त में अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करेंगे। सूर्य का सिंह गोचर 17 अगस्त 2026 को सुबह 04 बजकर 33 मिनट पर होगा। सूर्य के सिंह राशि में आने का देश-दुनिया पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। सिंह राशि के सूर्य मेष से लेकर मीन राशि पर भी अपना प्रभाव डालेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, पूरे जनमानस के लिए अच्छा रहेगा। सरकारी तंत्र के लिए अच्छा रहेगा। इस समय कुछ विशेष 6 राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा और करियर में नई उड़ान मिल सकती है। धन की स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। जानें अगस्त में होने वाला सूर्य का सिंह गोचर किन 6 राशियों के लिए रहेगा लाभकारी।सूर्य का सिंह गोचर जनमानस के लिए कैसा रहेगा: पंडित उपाध्याय के अनुसार, सूर्य का सिंह गोचर सभी लोगों के लिए अच्...