प्रयागराज, सितम्बर 13 -- प्रयागराज, संवाददाता। अशोक नगर स्थित पत्रकार कॉलोनी में मलबा गिराने के दौरान ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत के मामले में एक साल बाद ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कैंट पुलिस ने यह कार्रवाई मजदूर की पत्नी की तहरीर पर की है। मध्य प्रदेश में सिंगरौली के क्योंतली गांव निवासी सीतावी की तहरीर के मुताबिक, उसका पति 45 वर्षीय कैलाश केवट प्रयागराज में ठेकेदार शिवा के यहां मजदूरी करता था। आरोप है कि 30 अगस्त 2025 की रात करीब नौ बजे पत्रकार कॉलोनी में मलबा डलवाने के दौरान ट्रैक्टर चालक ने तेज गति और लापरवाही से ट्रैक्टर बैक करते हुए कैलाश को कुचल दिया। गंभीर हालत में उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अगले दिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला का आरोप है कि हादसे के बाद ठेकेदार औ...